उझानी बदांयू 31 अगस्त।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता निवासी वीरपाल कश्यप पुत्र ईश्वरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंपी है कि बीती रात उसके घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया, सभी सोते रहे ओर चोर कमरों के ताले खोलकर उसमें रखे 13.5 लाख के जेवरात सहित 1.5 लाख की नकदी ले गये।
वीरपाल ने बताया कि बीती रात वह घर पर सो रहा था कि मध्यरात्रि अज्ञात चोर घर में घुस आऐ सभी लोग सोते रहे चोर कमरों का ताला तोडकर मेरे पांच लड़कों व मेरे कमरे से अलमारी,सेफ बक्सों को खोलकर उसमें रखी सोने चांदी की लगभग 50 चीजें व डेढ़ लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर सामान तितर-बितर देख चोरी का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र सोंप कार्रवाई की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

