आज दिनांकः 31-08-2025 जनपद बदायूँ से अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये म0 नि0 ना0पु0 श्रीमती सिमरजीत कौर, उ0नि0 ना0पु0 श्री ढालगोपाल सिंह एवं उर्दू अनुवादक अतहर अली खॉ को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा उन्हें शॉल,पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये एवं सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए पुलिस परिवार कीतरफ से इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी,क्षेत्राधिकारी आरटीसी श्री गौरव उपाध्याय,प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस के अन्य अधि/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों के परिवारजन विदाई समारोह में उपस्थित हुय़े ।








bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

