8:15 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की पी. ए. द्वितीय परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को उनके अभिभावकों के समक्ष दर्शाया गया एवं बच्चों के प्रदर्शन व्यवहार और शिक्षा के बारे में चर्चा की गई। जिसमें अभिभावकों द्वारा भी पूर्ण सहभागिता निभाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी के द्वारा अभिभावकों की समस्याओं का निवारण किया गया। विद्यालय में महर्षि भावातीत ध्यान योग शिविर का भी आयोजन हुआ। जिसमें ध्यान एवं सिद्धि शिक्षक कुशल कांत राठौर एवं वंदना पाण्डे द्वारा सभी अभिभावकों को योग का महत्व बताते हुए योग, ध्यान के लिए प्रेरित किया गया तथा अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी ध्यान एवं योग करना आवश्यक है, इस प्रकार यह संगोष्ठी अभिभावकगण तथा अध्यापकगण के मध्य बच्चों की प्रगति को लेकर मार्गदर्शन करने में सहायक रही। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। विद्यालय मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी ।

विज्ञापन एक्सप्रेस