12:19 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात चोरों ने घर के सामने बंधी भैंस को चुराया

सहसवान (बदायूं) थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम पालपुर निवासी मुनीश कुमार यादव ने थाना पुलिस को अवगत कराया की उनकी भैंस मकान के सामने पेड़ के नीचे बंधी हुई थी रात्रि में अज्ञात चोर भैंस को चुरा कर ले गए परिवार के सदस्यों को सुबह 4 बजे भैंसों को पानी एवं चारा डालने के लिए गए तब पता लगा कि एक तीन वर्षीय भैंस गायब है काफी तलाशने के बाद भैंस का पता नहीं लगा

बताते चलें बहुत से ग्रामीणों ने बताया की कुछ अज्ञात लोग रात्रि में छोटा हाथी डीसीएम लेकर निकलते हैं जो रास्ते में घरों के पास भैंस बकरा बकरी बंधे होते हैं उन्हें खोलकर ले जाते हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया तहरीर मिली है जांच पड़ताल चल रही है पीड़ित को न्याय मिलेगा।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.