10:50 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में गणेश उत्सव: तीसरे दिन भी पंडालों में हुई भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आकर्षक झाकियों ने किया मंत्रमुग्ध

बदायूं। शहर में धूमधाम से मनाए जा रहे गणेश उत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को भोग अर्पित किया और उनका पूजन कर आरती में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

रघुवीर नगर, कविनगर समेत शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में भगवान गणेश की आराधना की गई। इस अवसर पर विशेष आकर्षण झाकियां  देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की झाकियां प्रस्तुत की गई, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

 

गणेश उत्सव के तीसरे दिन भी इस अनोखे उत्सव ने शहरवासियों को एकजुट किया और सभी ने मिलकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में निखिल किशोर, तेजन रस्तोगी, केशव, सागर, विशाल, सुनील, जगमोहन, अमन सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

 

शहरवासियों ने इस उत्सव को धार्मिक आस्था के साथ मनाया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जो समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। गणेश उत्सव का यह आयोजन बदायूं में हर साल के जैसा खास बनता जा रहा है।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस