3:48 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर हुई

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट ——
डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं। पेरिस में खेले गए क्वार्टर फाइनल में उन्हें इंडोनेशिया की युवा खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वार्डानी ने 21-14, 13-21, 21-16 से हरा दिया। वहीं मिक्सड डबल इवेंट में भी भारत की चुनौती समाप्त हो गई। भारतीय जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को मलेशियाई जोड़ी ने हराया।

पहले गेम में वार्डानी ने शानदार खेल दिखाया

वर्ल्ड रैंक-9 प्लेयर पुत्री कुसुमा वार्डानी ने पहले गेम में तेज शुरुआत की और लगातार दबाव बनाया। सिंधु रैलियों में टिकने के बावजूद मौके नहीं भुना पाईं। नतीजा सिंधु ये गेम 14-21 से हार गई।
सिंधु की वापसी

दूसरे गेम में सिंधु ने वापसी करते हुए शानदार खेल दिखाया। लंबी रैलियों में धैर्य रखा और अपने स्मैश से बढ़त बनाई। सिंधु ने दूसरा गेम एकतरफा अंदाज में जीता। स्कोर 21-13 रहा।

वार्डानी के स्मैश ने फर्क डाला

तीसरे गेम में बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली। सिंधु ने 16-18 तक बराबरी बनाए रखी, लेकिन आखिर में दो गलत फैसलों और वार्डानी के स्मैश ने फर्क डाला। मिड-गेम ब्रेक पर वार्डानी 11-9 से आगे थी। बाद में सिंधु ने प्रयास किया लेकिन स्कोर 16-21 पर समाप्त हुआ और सिंधु मैच हार गई।

मैच हारने के बाद सिंधु वापस जाती हुई।

विज्ञापन एक्सप्रेस