4:14 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया गुधनी देवछठ मेले का उद्घाटन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा में मुख्य रोड पर स्थित श्री बलदाऊ जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर वर्ष लगने वाले प्राचीन देवछठ मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने फीता काट कर किया। उन्होने कहा कि मेला हमारी भारतीय संस्कृति को याद दिलाते हैं। इससे देश में भाईचारे और आपसी सौंहार्द भी बढ़ता है। इसलिए मेला का आयोजन धूमधाम से होते रहना चाहिए। इससे पहले मंत्री ने बदलाऊ महाराज एवं बालाजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की। आयोजकों ने बताया कि इस बार मेला 21 सिंतबंर तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य, मेला प्रबंधक रामजीमल शर्मा, मेला अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, विवेक राठी, आचार्य संजीव रुप, रजनीश शर्मा, लक्ष्मण दत्त शर्मा, लवकुमार शर्मा, दीपक चौहान, विनोद पालीवाल, कुश शर्मा, राघव शर्मा, आचार्य ललित शर्मा, गोपाल सिसौ्दिया, मुरारी लाल सेठ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस