अमेठी: 17 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर दीपक उर्फ बाबा वांछित, जल्द होगी कार्रवाई
अमेठी के रामनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर दीपक गुप्ता उर्फ बाबा लूट, जानलेवा हमला, एससी-एसटी एक्ट और गुंडा एक्ट जैसे 17 मामलों में वांछित है। उसकी गतिविधियों से इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अमेठी पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी दहशतगर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शीघ्र ही दीपक के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

