जिला पंचायत निधि से लगी स्ट्रीट लाइट बनी शोपीस
बिसौली से संजीव मिश्रा एडवोकेट की रिपोर्ट
जिला पंचायत निधि से लगभग चार वर्ष पूर्व ग्राम परसिया में खंभों पर लगवाई गई स्ट्रीट लाइट आज तक रोशनी नहीं दे पाई लोगो का कहना है आखिर लाइटों को रुपयों से लगवाया गया है तो संबंधित कम्पनी जिस की लाइट बनी है उसे सूचित करके बदलवाकर नहीं लगवाया गया मरम्मत वाली लाइटों को लगवाया गया है जो कभी उजाला नहीं करती रात्रि के समय रोशनी न होने से बुजुर्गों एवं बच्चों का घर से निकलना बहुत मुश्किल हो गया है ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

