6:07 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर पुलिस द्वारा हत्या कर साक्ष्य मिटाने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

जरीफनगर पुलिस द्वारा हत्या कर साक्ष्य मिटाने वाले 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।
आईसर केण्टर गाडी व मोटर साईकिल किये बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी जरीफनगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 29.08.2025 को थाना जरीफनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/2025 धारा 103(1)/126(2) बी0एन0एस0 बनाम अभियुक्तगण 1.दीपक पुत्र बब्लू 2. सर्वेश पुत्र साहब सिंह निवासीगण ग्राम उस्मानपुर थाना जरीफनगर जिला बदायूँ 3.राम प्रताप चौहान पुत्र नत्थू सिंह नि0 एटा रोड विकास नगर कस्वा व थाना गंजडुडवारा जिला कासगंज 4.विशाल पुत्र सत्यप्रकाश 5.मोहित पुत्र सत्यप्रकाश निवासीगण ग्राम धोवर खेड़ा थाना जरीफनगर जिला बदायूँ। दौराने विवेचना मे नामित अभियुक्त दीपक एवं विशाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो दोनो ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए घटना मे एक अन्य व्यक्ति दिनेश पुत्र हप्पू निवासी ग्राम मदारपुर थाना जरीफनगर जिला बदायूँ का शामिल होना बताया । घटना मे नामित दीपक व दिनेश का शामिल होना पाया गया व विशाल द्वारा घटना की साजिश रची गयी ।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- वादी मुकदमा श्री ओमकार पुत्र मल्लू निवासी ग्राम लघुपुरा थाना सहसवान जिला बदायूँ हाल निवासी ग्राम धोवर खेड़ा थाना जरीफनगर जिला बदायूँ द्वारा अपने पुत्र मनोहर को घर से बुलाकर ले जाने एवं हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से महाबा नदी (स्थित उस्मानपुर) के पास शव के उपर गाडी का पहिया चढाकर एक्सीडेन्ट का रूप देना एवं गवाहान को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध विरूद्ध 1.दीपक पुत्र बब्लू , 2.विशाल पुत्र सत्यप्रकाश एंव 3.सर्वेश पुत्र साहब सिहं 4. रामप्रताप चौहान पुत्र नत्थू सिहं 5. मोहित पुत्र सत्यप्रकाश के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था दौराने विवेचना दिनेश पुत्र हप्पू का नाम प्रकाश मे आया तथा हत्या का कारण मृतक मनोहर का अभियुक्त दीपक की बहन से अवैध सम्बन्ध होना पाया गया इसी कारण अभियुक्त दीपक ने मनोहर को अपने दोस्त दिनेश के घर जुनावई मे ले जाकर चाय मे नशीली दवाई एंव शराब पिलाकर बेहोश कर दिनेश की मदद से दिनांक 09/03/2025 को रात्रि 23:00 बजे सडक हाईवे पर रखकर उसके उपर गाडी केण्टर नं0 UP81FT2485 चढाकर मार दिया गया । घटना को एक्सीडेन्ट का रूप दे दिया गया जिससे शव की शिनाख्त न हो सके। विवेचना के मध्य पूछताछ के दौरान अभियुक्त दीपक द्वारा अपने जुर्म इकबाल करने के पश्चात घटना मे प्रयुक्त वाहन केण्टर नं0 UP81FT2485 व मोटर साईकिल नं0 UP38U0715 को बरामद किया गया। घटना मे शामिल तीनो अभियुक्तगण को गिफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1.विशाल पुत्र सत्यप्रकाश उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम धोबरखेडा थाना जरीफनगर जिला बदायूँ।
2.दीपक पुत्र बब्लू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना जरीफनगर जिला बदायूँ।
3.दिनेश उर्फ बाकेलाल पुत्र हप्पू उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मदारपुर थाना जरीफनगर जिला बदायूँ।

अपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 104/2025 धारा 103(1)/238/351(2)/61(2) बीएनएस BNS थाना जरीफनगर जनपद बदांयूँ

बरामदगी का विवरण:-

1.आईसर केण्टर रजिस्ट्रैशन नं0 UP 81 FT 2485
2. मोटर साईकिल रजिस्ट्रैशन नं0 UP 38 U 0715

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक थाना जरीफनगर मय पुलिस टीम ।

विज्ञापन एक्सप्रेस