11:04 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव क्षेत्र में ट्यूबवेल चोरी से किसान हलकान

दुगरैय्या गांव में अज्ञात चोरों ने कई किसानों के ट्यूबवेल खंगाले

 

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार रात दुगरैय्या गांव में अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन किसानों के ट्यूबवेल से स्टार्टर, केबल, पाइप सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह जब किसान ट्यूबवेल पर पहुंचे तो नकब लगे मिले।

 

किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार चोरी होने से उन्हें नए उपकरण खरीदने पड़ते हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से परेशान हैं।

 

प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। थाने में अभी तक कोई तहरीर दर्ज नहीं हुई है, फिर भी मामले की जांच करवाई जा रही है।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.