11:04 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली -भगवा हिंदू सेना द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन

“गौमाता को सजाना है – बरेली को बचाना है” मुहिम के अंतर्गत आज भगवा हिंदू सेना, बरेली द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

अपर जिलाधिकारी महोदय ने हमारी मांगों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त महोदय को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए।

साथ ही माननीय मंत्री वन एवं पर्यावरण विभाग श्री अरुण कुमार सक्सेना जी को भी ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने न केवल नगर आयुक्त को पत्र लिखकर तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए बल्कि भगवा हिंदू सेना के इस प्रयास की सराहना करते हुए इस मुहिम को पूरे प्रदेश में चलाने की इच्छा भी व्यक्त की।

यह मुहिम लगातार जन समर्थन प्राप्त कर रही है और जब तक गौमाताओं की सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता,जिला महासचिव कशिश सक्सेना,जिला संगठन मंत्री आयुष अग्रवाल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.