9:32 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में गणेश चतुर्थी पर भक्तिभाव से गूंजे रघुवीर नगर व कवि नगर

बदायूं। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर रघुवीर नगर और कवि नगर में भव्य गणेश महोत्सव मनाया गया। मोहल्ले के लोगों ने मिलकर पंडाल सजाए और भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया।

वेदमंत्रों की गूंज, आरती और भजन-कीर्तन ने पूरे माहौल को भक्ति से सराबोर कर दिया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। इस दौरान बच्चों की उमंग, महिलाओं की सहभागिता और बुजुर्गों की आस्था ने उत्सव को और भी भव्य बना दिया।

मुख्य रूप से निखिल किशोर, तेजन रस्तोगी, केशव, सागर, विशाल, सुनील, जगमोहन और अमन सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नगर व देश की खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस