बिल्सी
नगर के सिटी कॉम्प्लेक्स से राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी के लिए बुधवार को भक्तों का एक जत्था रवाना हुआ।रवाना होने से पहले उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उसके बाद भक्तों की मंडली ने व्यापारी अवधेश लड्डा के नेतृत्व में भजन कीर्तन करती हुई निकली और कछला स्टैंड से खाटू के लिये रवाना हुई। डैनी माहेश्वरी एवं अर्चित वार्ष्णेय ने बताया कि भक्तों का जत्था सुबह खाटू श्याम जी पहुँचेगा वहां से लक्ष्मी माता और मेहंदीपुर बालाजी होता हुआ वापस बिल्सी आएगा।।इस अवसर पर वीपी सिंह,डॉ अमित माहेश्वरी, जयप्रकाश माहेश्वरी, निशिकांत माहेश्वरी, चंद्रसेन माहेश्वरी, भूपेंद्र सहित बाबा के तमाम भक्त उपस्थित रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
