2:50 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – ट्रांसफार्मर जलने के बाद भी बिजली विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई, ग्रामीणों में नाराजगी

बिल्सी : एक तरफ सरकार बेहतर विद्युत आपूर्ति का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ क्षेत्र में हाल बेहाल है।
रिसौली विद्युत उपकेन्द्र वनबेहटा का ट्रांसफार्मर जलने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। शिकायत के 5 दिन बाद ट्रांसफार्मर बदलते ही जल गया। गांव के लोग जेई और एसडीओ के सीयूजी नंबर पर फोन कर रहे हैं, लेकिन दोनों बिजली कर्मियों का फोन नहीं उठ रहा है। इससे गांव वालों में नाराजगी है। रिसौली बिजली उपकेंद्र से वनबेहटा गांव की बिजली आपूर्ति होती है। गांव मेंं लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर 8 दिन पूर्व जल गया। इसकी शिकायत गांव वालें बिजली उपकेंद्र पर गए पता चला की जेई साहब उपकेंद्र पर आये नहीं है फिर फोन पर जेई को शिकायत दर्ज कराया। दूसरे दिन ट्रांसफार्मर बदलने का जेई की ओर से आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इसके चलते 8 दिन से अंधेरे और गर्मी में रहने को मजबूर हो रहे हैं। पानी के लिए भी लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण जहां गर्मी में परेशान हो रहे हैं,भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग व महिलाएं बेचैन हैं। लोगों को भारी दुश्वारी हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।
बिजली नहीं मिलने से बैटरी, इन्वर्टर, मोबाइल, मोटरपम्प नहीं चलने से पानी समय से नहीं मिल रहा है। रात को सोना दुश्वार हो गया है। बताया जा रहा है कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से जल गया है। वहीं पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। यदि समय रहते कंपनी के अफसरों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस