11:04 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

अवैध पौनिया के साथ आरोपी गिरफ्तार जेल भेजा गया

कुंवरगांव (संवाददाता):

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान के तहत कुंवरगांव पुलिस ने एक व्यक्ति को नाजायज पौनिया के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से ग्राम गरुइया निवासी मदनलाल पुत्र भीमसेन को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर की नाजायज पौनिया बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। वर्ष 2017 में उसके खिलाफ कुंवरगांव थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोवीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरिशंकर राठौर, कांस्टेबल कुलदीप कुमार और कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.