प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार आज 27अगस्त 25 को बिल्सी नगर में जनता को जागरूक करने हेतु वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई।
वोटर अधिकार पदयात्रा का शुभारंभ बिल्सी के गांधी पार्क से हुआ फिर नगर के मुख्य इलाके से होते हुए इस यात्रा का समापन अंबियापुर चौराहे पर हुआ।
पदयात्रा का संचालन जिला उपाध्यक्ष कॉर्डिनेटर बरेली महानगर सुनीता सिंह ने किया।
यात्रा से पहले संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा वर्तमान में मोदी सत्ता वोट चोरी करके आई है। इस बात में कोई संदेह नहीं रहा कि बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी करके सत्ता ने जबरन लोकसभा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा विधानसभाओं को जीत लिए। पूरा देश अचंभित था इतने विरोध के बाद ये कैसे जीत गए, विपक्षी पार्टियों में सिर्फ राहुल गांधी जी ने इस पर कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर खोज बीन की तो लगभग छः महीने लगे तब उन्होंने पूरे प्रकरण का भंडाफोड़ किया कि बीजेपी कैसे वोट चोरी करके सत्ता प्राप्त कर रही है।
अब बिहार में चुनाव हैं वहां वोट चेकिंग के नाम पर बहुत बड़े स्तर पर विपक्ष के वोट काट कर अपने बाहरी वोटरों को जोड़ा जा रहा है। अतः सभी देशवासियों से आग्रह है कि अपनी वोटर लिस्ट में अपने नाम के प्रति जागरूक रहें अन्यथा वोट ही नहीं न जाने कितने अधिकारों से हाथ धोना पड़ सकता है।
जिला महासचिव/प्रवक्ता आलोक सिंह ने बताया कि किस तरह वोटों की हेरा फेरी की जा रही है- बीजेपी को चुनाव लड़ाने के नाम पर उनके हजारों कार्यकर्ता महीनों पहले डेरा डाल लेते हैं जिनकी व्यवस्था वहां की बीजेपी पार्टी के लोग करते हैं और इन लोगों के नाम फर्जी पते पर चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में जोड़ दिए जाते हैं, फिर वो लोग चुनाव लड़ाते लड़ाते अपना माहौल बना लेते हैं और वोट डाल कर वापस चले जाते हैं। ऐसा बीजेपी उन्हीं सीटों पर करती है जिसपर वो हार रही होती है।
सभा को ब्लॉक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह लोगों से अपील की सभी अपनी अपनी वोटर लिस्ट पर नजर बनाए रखें यदि वोट काट दिया गया हो तो तुरंत चुनाव आयोग की बेवसाइट पर आवेदन डाल दें, तथा उसकी एक प्रति अपने पास भी सुरक्षित रख लें।
इस पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष बरेली महानगर कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह, जिला महासचिवआलोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह, जगत ब्लॉक अध्यक्ष सोनपाल ,जिला वक्ता कार्तिक रघुवंशी ,अल्पसंख्यक विभाग नदीममुस्तकीम .जस्पाल. राहुल, सुनील,इद्रजीत,रिहान ,ताहिर, सलमानी,इसरार,संजय ,विनोद मुकेश,अरीश,रवि, संजीव,सोनू, माथुर,अमन,विष्णुश्री पाल सिंह, जिला महासचिव महिपाल ,सेरसिंह, मोहबेअली ,हर्देश कोरी, रामसेवक, ज्ञानवीर सिंह, नदीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
