1:01 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- आज भी कूड़ा डालने को परेशान रहे सफाई कर्मी- इधर-उधर डाल चलाया काम

।****-
उझानी बदांयू 27 अगस्त।

नगरपालिका परिषद नगर के कूड़ा-करकट को डम्प करने का आज भी कोई इंतजाम नहीं कर सकी। आज सुबह कुछ वाहन चालकों ने कूडा छतुईया हाइवे किनारे के गड्ढों में लोट दिया मगर ग्रामीणों ने आकर उन्हें खदेड़ दिया।

वहीं बचे कूड़े के वाहनों को लेकर सफाई कर्मचारी संजरपुर रोड पर गये तो वहा पहले से तैनात ग्रामीणों ने कूड़ा नहीं डालने दिया। दोपहर बाद नपा में खड़े कूड़े के वाहनों को चालकों ने शहर से दूर गड्ढों में डालकर आज का काम खत्म कर दिया।——————-
मुकम्मल इंतजाम ना हुआ तो शहर में लगेंगे गंदगी के अंबार ?।

अगर समय रहते नगरपालिका ने कूड़ा-करकट निस्तारण का कोई मुक्कमल इंतजाम नहीं किया तो आने वाले दिनों में शहर में गंदगी के अंबार लगने से इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि जब कूड़े के वाहन अनलोड नहीं होंगे तो कूड़ा-करकट कहां इकट्ठा किया जाऐगा। जब वाहन खाली होंगे तभी तो शहर से कूड़ा उठाया जाऐगा। इसलिए नगरपालिका प्रशासन को समय रहते कूड़े के निस्तारण का इंतजाम करना चाहिए देर होने से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पडेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस