7:21 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला,पति सहित 7 पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 27 अगस्त।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अहीरवारा निवासी रजिस्टर सिंह की पुत्री शिवाजी ने दहेज में प्लाट दिलवाने को लेकर मारपीट कर घर से निकाल देने में पति सहित सात ससुरालियों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

शिवानी का कहना है कि उसकी शादी 30-6-2020 को कासगंज जनपद की सोरों कोतवाली के गांव करूआ नगला निवासी अवनेश पुत्र मुकेश के साथ हुई पिता ने शादी में सात लाख रुपए खर्च किए।

मिले दान-दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे एक प्लाट कासगंज में दिलाने की मांग करने लगे। बीते दिनों ससुर मुकेश,सास विमला,चचिया ससुर उमेश,देवर अभदेश,ननद मधु व ननदोई जीत निवासी दादों अलीगढ़ ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर बलवीर सिंह को सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस