आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बदायूं पर प्रांतीय आवाहन पर अनुसूचित जाति/ जनजाति / पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक,शिक्षक महासभा के जनपद पदाधिकारी द्वारा 23 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, माध्यमिक शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा निदेशक को दिया गया| ज्ञापन में पुरानी पेंशन, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय का राजकीयकारण, प्रत्येक शिक्षक को एनपीएस पासबुक जारी करना, प्रधानाचार्य पदों पर आरक्षण की व्यवस्था, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण की व्यवस्था आदि मांगे सम्मिलित है|
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष रामचरण लाल प्रदेश संगठन मंत्री मेघ सिंह सागर सागर, जिला उपाध्यक्ष फूलचंद गौतम जिला मंत्री श्री राम, आशुतोष, विजेंद्र कुमार, कैलाश चंद्र, अशोक कुमार, संदीप सिंह आदि शिक्षक उपस्थित थे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

