1:30 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी नरऊ में क्रमिक अनशन 66 वें दिन जारी – डायवर्जन से पहले आंदोलन समाप्त नहीं होगा- ओमकार सिंह

उझानी ,26 अगस्त।

आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन में आज 66 वें दिन छोटेलाल जाटव, सोनू जाटव, रामकुमार जाटव, मुन्नालाल जाटव और शैलेंद्र कुमार सिंह सोलंकी उर्फ लालू भाई बैठे।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हमारे क्रमिक अनशन को 66 वां दिन है और इस ऐतिहासिक आंदोलन से कांग्रेसीयों और ग्राम वासियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि संघर्ष कितना भी लंबा चले संघर्ष चलता रहेगा जब तक की उझानी से आ रहे दूषित नाले का पानी डायवर्जन नहीं होगा। अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का अनशन खत्म कराया गया।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ओमवीर खटीक जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मुजाहिद रज़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ,संघर्ष समिति के,कमल प्रताप सिंह, मुन्ना लाल जाटव, छोटेलाल जाटव, राजाराम जाटव, गुड्डू अमर सिंह, अरुण कुमार, धर्मपाल, वीरपाल, राम भरोसे ,बेचेलाल सुखराम, प्रमोद कुमार सिंह, सोनपाल सिंह ,गोपाल सिंह, रामेंद्र सिंह सोलंकी, नेपाल सिंह सोलंकी, तेजेन्द्र पाल कश्यप, योगेंद्र सिंह सोलंकी आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस