बरेली। साहित्यिक संस्था शब्दांगन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल मन: राजनीतिज्ञ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सांगवेद महाविद्यालय, श्री टीबरी नाथ मंदिर परिसर में किया गया।
कार्यक्रम के तहत संस्था के महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने बरेली के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को अटल मन: राजनीतिज्ञ सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी, पटका पहनाकर तथा पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना एवं राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने भी सम्मान समारोह में भाग लिया और संस्था के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
संस्कारपूर्ण माहौल में विद्यालय के संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों ने भी उपस्थित होकर विधायक संजीव अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम में शब्दांगन संस्था के पदाधिकारी, सदस्यगण, वरिष्ठ कविगण और राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
