11:53 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती- छात्र-छात्राओं को दी मधुमेह रोग की जानकारी व बचाव के उपाय

उघैती-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में स्वाथ्य नोडल अधिकारी विपलव भारती के नेतृत्व में मधुमेह रोग से बचाव के लिए बच्चों में चीनी के स्तर का नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई कि बच्चों में चीनी स्तर को नियंत्रित करने वाले तरीकों को अपनाना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन और प्रसंस्कृत मीठे खाद्य स्रोत आम तौर पर ग्लूकोस के स्तर को बढ़ा देते हैं इनसे बचने की कोशिश करना चाहिए जबकि फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा युक्त अच्छा आहार ग्लूकोज को स्थिर रखता है । व्यायाम, साइकिल चलाना,और पैदल चलना मधुमेह डायबिटीज को नियंत्रित करता है।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा द्वारा छात्रों को जानकारी प्रदान की गई कि भारत के प्रत्येक जनपद में व्यापक मधुमेह नियंत्रण केन्द्र एवं मधुमेह नियंत्रण देखभाल सुविधाओं को विकसित करना चाहिए और इन सेवाओं को प्रदान करने के लिए पर्याप्त मधुमेह नियंत्रण विशेषज्ञ और अन्य मानव संसाधन विकसित करना चाहिए। कार्यक्रम में रामौतार मौर्य, डॉ प्रमोद शर्मा,प्रवीण मिश्रा,अश्वनी शर्मा,अनमोल शर्मा द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस