11:02 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी ग्राम वासियों का कांग्रेसियों संग क्रमिक अनशन 65 वें जारी

उझानी ग्राम वासियों का कांग्रेसियों संग क्रमिक अनशन 65 वें जारी- धरातल पर काम देख सत्याग्रह समाप्त होगा- ओमकार सिंह। * *

उझानी बदांयू 25 अगस्त ।

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 65 वें दिन 10 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव, क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी विनोद कुमार, उपाध्यक्ष रफत अली खान उर्फ अन्ना भाई, युवा कांग्रेस के राज यादव क्रमिक अनशन पर बैठे जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉक्टर राम रतन पटेल , जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हमारे क्रमिक अनशन को 65 वां दिन है और यह आंदोलन हमें लगता है की शासन और प्रशासन की उदासीनता के कारण बदायूं के इतिहास में और लंबा जाएगा क्योंकि आंदोलनकारी ग्रामवासी, कांग्रेसी आश्वासन पर अनशन खत्म करने को तैयार नहीं है जब तक की समस्या का निराकरण धरातल पर नहीं होगा यह सत्याग्रह , अनशन ,धरना चलता रहेगा ।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल जिला कांग्रेस कमेटी, इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्ण वीर मौर्य,कमल प्रताप सिंह, महेंद्र कुमार, भगवान सिंह, धर्मपाल वीरपाल सिंह, हरिराम , साहब सिंह राकेश, सुखराम, प्रमोद कुमार, तेजेंद्र पाल कश्यप, मुन्नालाल कश्यप, राघवेंद्र सिंह सोलंकी, शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ लालू भाई आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस