महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में प्रधानाचार्य के कुशल निर्देशन में महर्षि शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष माननीय ब्रह्मचारी गिरीश चन्द्र वर्मा जी के जन्मदिन के उपलक्ष में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विद्यालय में सामूहिक भावातीत ध्यान किया गया एवं छात्रों द्वारा भाषण और कविता का पाठ किया गया। इनके जन्मदिवस का कार्यक्रम आदर्श भारत निर्माण विषय पर आधारित था।इस प्रार्थना सभा का आयोजन विद्धयालय के शिक्षक कमल सर तथा मंजू सक्सेना के निर्देशन में हुआ। प्रधानाचार्य जी ने ब्रह्मचारी गिरीश चन्द्र वर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए लम्बी आयु की प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

