यूपी के बुलंदशहर में रविवार देर रात NH-34 पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में 6 साल का बच्चा, 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। श्रद्धालु कासगंज से गोगामेड़ी (राजस्थान) दर्शन को जा रहे थे। हादसे पर सीएम योगी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

