5:26 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

राहुल गांधी के समर्थन में ब्लॉक वजीरगंज के ग्राम तालिब नगर में कांग्रेस की विशाल वोट चोर गद्दी छोड़ पद यात्रा

बदायूँ :आज दिनाँक 24 अगस्त 2025 को जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश सचिव रजनी सिंह बागी के आयोजन में एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर को अध्यक्षता में नेता विपक्ष राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के समर्थन में वोट चोरी के खिलाफ वजीरगंज ब्लॉक के तालिबनगर ग्राम में 2 किलोमीटर की वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्यातिथि में पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव ओमकार सिंह मौजूद रहे इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा चुनाव आयोग की पोजिशन आपको स्पष्ट दिख जानी चाहिए. राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनाव आयोग के सामने एक डेटा रखा लेकिन उन सवालों का आज तक एक जवाब नहीं आया. एक लाख फर्जी वोटर कहां से आए, कौन थे इसका जवाब चुनाव आयोग ने नहीं दिया. राहुल गांधी जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था, उसी दौरान चुनाव आयोग कहता है कि राहुल गांधी को एफिडेविट देना चाहिए और अगर एफिडेविट नहीं दिया तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे. कुछ दिन बाद अनुराग ठाकुर वैसा ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं लेकिन चुनाव आयोग उनसे एफिडेविट नहीं मांगते हैं. इस अवसर पर रजनी सिंह बागी एवं सुरेश राठौर ने कहा चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग नहीं रहा, बल्कि गोदी आयोग, भाजपा की एक इकाई बन गया है. राहुल गांधी और हम सभी लोकतंत्र और वोट के अधिकार को बचाने के लिए इस यात्रा (वोटर अधिकार यात्रा) पर राहुल गांधी निकले हैं. हम ज़मीनी स्तर पर यात्रा कर निकाल रहे है और एक बात साफ है कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता ख़त्म हो चुकी है
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मीडिया विभाग के महासचिव शशांक राठौर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली उर्फ अन्ना भाई जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन देवपाल ,रामेश्वर सिंह, निसार मियां अतीक अहमद, प्रेमपाल सिंह , रामप्रताप सिंह ,प्रवेश कुमार, रामपाल सिंह, प्रभात कुमार ,अनस सिद्दीकी जहूर खान ,आदि सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।.

विज्ञापन एक्सप्रेस