5:01 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन को घायल कर दिया

इस्लामनगर : थाना क्षेत्री के ग्राम छितरपुर महरोला निवासी युवती सपना ने लगभग दो बर्ष पूर्व संभल जिले के बहजोई में करन मौर्य से प्रेम विवाह कर लिया था। आज रविवार की सुबह पति-पत्नी के बीच पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बात पर करन मौर्य ने पत्नी सपना जाटव की धारदार हथियार से गर्दन को घायल कर दिया। गंभीर हालत में सपना ई-रिक्शा से कस्बे के बस स्टैंड चौराहा पुलिस बूथ के पास आ गई। खून बहने से सपना बेहोश होकर लेट गई। आसपास के लोगों ने देखा पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने सपना को रुदायन स्थित स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उधर बहजोई में पति करन मौर्य ने गर्दन में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.