*अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा अर्धसैनिक/पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।*
आज दिनांक 23.08.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर,श्री विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा अर्धसैनिक/पुलिस बल के साथ शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य बाजारों/चौराहों, आदि जगहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्री मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री प्रवीण कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक महिलाथाना ज्योति सिंह व अन्य अधि0गण तथा कर्म0गण मौजूद रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



