3:48 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
मदर एथीना स्कूल में आज दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षिका श्रीमती फ़ौजिया खान द्वारा विद्यार्थियों को इसकी जानकारी प्रदान की गई। जिसमें भारत द्वारा 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान तीन मिशन के दौरान विक्रम प्रज्ञान के चंद्रमा पर उतरने के बारे में जानकारी देते हुए इस गौरवशाली पल को याद किया गया। जिसमें कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भारत की अद्भुत सफलता और उपलब्धि को मनाया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को इस अवसर की वीडियो दिखाते हुए भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता मो0 फहाद नकवी द्वारा इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि यह दिन हमारे तथा देश के लिए बड़े ही गर्व एवं सम्मान का विषय है कि हमने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की। अतः विद्यार्थियों को इस जानकारी के द्वारा इस क्षेत्र में उनके योगदान तथा अभिरूचि के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा सकती है। इसके लिए उन्होंने मदर एथीना स्कूल के ही विद्यार्थी ऐश्वर्य शंखधार जो कि चंद्रयान तीन का भाग थे उनके विषय में विद्यार्थियों को बताते हुए उन्हें अभिप्रेरित भी किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस