कुंवरगांव। श्रावण मास के दौरान होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने उत्कृष्ट नेतृत्व और कार्यकुशलता का परिचय दिया। उनके अथक प्रयासों और बेहतरीन प्रबंधन से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं व आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ सुरक्षा इंतज़ामों में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने टीम भावना के साथ पुलिस बल का कुशल संचालन करते हुए कांवड़ यात्रा को जिले की सबसे सुरक्षित और अनुशासित यात्राओं में शामिल कर दिया।
इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी वेदपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं उच्च कोटि की कार्यदक्षता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
