उझानी बदांयू 22 अगस्त।
नगर के मोहल्ला नझियाई के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने कार्यरत एएनएम पर अपना गिरेबान पकड कर अभ्रद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंपी है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में डाॅ आशीष शर्मा ने लिखा कि में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक के पद पर तैनात हूं आज सुबह दो एएनएम आपस में झगड़ने लगी मेने मना किया तो उनमें से एक मुझ पर एक का साथ देने का आरोप लगाते हुए झगड़े पर आमादा हो गई। डॉ आशीष शर्मा ने एएनएम के खिलाफ कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। वहीं बताते हैं कि एएनएम भी चिकित्सक के खिलाफ शिकायत करने सीएमओ आफिस गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

