3:28 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

बिना परमिट बसों को रोकने हेतु एआरटीओ प्रवर्तन और एआरएम रोडवेज को दिया ज्ञापन

बदायूं 22 अगस्त।

आज जिला बस आपरेटर्स यूनियन पदाधिकारीयों ने जिला बस ऑपरेटर अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में एआरटीओ प्रवर्तन एवंARM रोडवेज बदायूं को बदायूं उसावां रोड पर बिना परमिट चल रही रोडवेज की बसों को रोकने हेतु ज्ञापन दिया।

ज्ञापन देते हुए जिला बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने एआरटीओ प्रवर्तन अमरीश कुमार को अवगत कराया कि बरेली मंडल परिवहन प्राधिकरण द्वारा बदायूं उसावां पर यूपी,एस,आर,टीसी रोडवेज बदायूं को मात्र सात परमिट जारी हुए हैं परंतु बदायूं उसावा रोड पर दूसरे डिपो की बिना परमिट लगभग 50 बसें संचालित हो रही हैं जिससे कि प्राइवेट बस मालिकों को अत्यंत आर्थिक क्षति हो रही है

उन्होंने कहा कि मंडल परिवहन प्राधिकरण से जानकारी करके जितने परमिट रोडवेज को जारी किए गए हैं और जो बस उन परमिटों पर आच्छादित हैं उनका ही संचालन वैधानिक रूप से होना चाहिए। एआरटीओ प्रवर्तन पर अंबरीश कुमार ने आश्वासन दिया की परमिट से अच्छादित बसें ही चलने दी जाएंगी और बिना परमिट बसों को रोकने हेतु ARM बदायूं को बिना परमिट चल रही बसों को रोकने हेतु पत्र जारी कर आगे वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में यूनियन के कोषाध्यक्ष पप्पू फारुकी ,महासचिव , महासचिव मुशतदाहिद खां, शाहिद अली, छोटे अली, राम बाबू गुप्ता नेत्रपाल सिंह ,शराफत अली आदि बस ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस