5:09 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

चकमार्ग पर दबंगों ने फिर से किया कब्जा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा में एक चकमार्ग पर दबंगों ने फिर से कब्जा कर लिया। जिसके चलते किसानों को खेतों तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। पीड़ित किसानों ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की है। गांव निवासी किसान पूरन सिंह पुत्र दुलार सिंह ने पुलिस को बताया चकमार्ग संख्या 853 पर 18 अप्रेल को तहसील की राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कब्जा हटवाया था। साथ ही कब्जाधारकों को चेतावनी भी दी थी कि फिर से किसी ने कब्जा किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मगर उक्त दंबग लोगों ने चेतावनी के बावजूद इस चकमार्ग पर कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया है। जिससे किसानों को फिर से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने पुलिस जांच कर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस