सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चलाया जागरूकता अभियान
वजीरगंज बदायूं
विकासखंड वजीरगंज के गांव सुरसैना में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरह से सतर्कता जागरूक अभियान चलाकर ग्रामीणों को बैंक के अधिकारियों द्वारा बैंक के लेने देन के समय एवं सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेरठ से आए अधिकारी सुरेन्द्र सिंह रावत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की खाता धारको के लिए बैंक से लेन देन ध्यान पूर्वक करना चाहिए समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त करते रहना चाहिए जिससे लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके इस अवसर पर शाखा प्रबंधक पवन कुमार बैंक मित्र जयपाल दिवाकर सदस्य जिला पंचायत राम सिंह प्रजापति बैंक मित्र के साथ-साथ अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



