9:37 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

22 अगस्त को निःशुल्क टूलकिट्स व कौशल सुधार प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार

बदायूँ : 21 अगस्त। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग, माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित निःशुल्क टूलकिट्स वितरण योजना, 15 दिवसीय माटीकला कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अर्न्तगत जनपद बदायूँ के प्रजापति समाज के परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरो को आधुनिक निःशुल्क माटीकला इलैक्ट्रिनिक चॉक के चयन हेतु आवेदको का साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 22 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे विकास भवन सभागार बदायूँ एवं हनी बॉक्स टूल किट्स के चयन हेतु आवेदको का साक्षात्कार परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, बरेली मण्डल, बरेली की अध्यक्षता में प्रातः 11ः00 बजे विकास भवन सभागार बदायूँ में होना सुनिश्चित हुआ है। जिन आवेदको ने इन योजना में निःशुल्क टूलकिट्स प्राप्त करने हेतु आवेदन किया है वह समय साक्षात्कार में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.