11:52 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बदायूं द्वारा रक्तदान शिविर 23 अगस्त 2025

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बदायूं स्थित सेवा केन्द्रों के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैl यह जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी अरुणा दीदी ने बताया कि राज योगिनी दादी प्रकाशमणि जी पूर्व मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारीज की 18वीं पुण्यतिथि तथा विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज के समाज सेवा प्रभाग द्वारा दिनांक 23 अगस्त 2025 दिन शनिवार समय सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन B-4 आवास विकास बदायूं पर किया गया है ।रक्तदान श्रेष्ठ मानवता की श्रेष्ठतम सेवा है। रक्तदान के इच्छुक महानुभाव अपना पंजीकरण मोबाइल नंबर 9457070595 व 6398230725 पर रजिस्टर कर सकते हैंl ओम शान्ति।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.