11:23 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

सीता रसोई का बिल्सी विधायक ने किया शुभारंभ

बिल्सी
नगर के मोहल्ला नंबर चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बच्चों को भोजन खिलाकर सीता रसोई का शुभारंभ किया।सर्वप्रथम बिल्सी विधायक हरीश शाक्य का बैंडबाजों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।तत्पश्चात बालाजी महाराज के दरबार मे विधायक ने माथा टेका और नगर क्षेत्र की खुशहाली की भगवान से प्रार्थना की।पंडित आशीष वशिष्ठ ने विधायक हरीश शाक्य एवं कोतवाल मनोज कुमार का तिलक किया और पंडित संजय शर्मा ने विल्सी विधायक हरीश शाक्य को पटका पहनाया।बिल्सी नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर को कुसुम शर्मा ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात विधायक हरीश शाक्य ने सीता रसोई पहुंचकर बच्चों को खाना खिलाकर शुभारंभ किया बिल्सी विधायक ने अपने हाथ से खाना पर उसका लोगों को खिलाया महंत पंडित संजय शर्मा ने बताया कि यह सीता रसोई हर मंगलवार को संचालित की जाएगी इसमें निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा इस अवसर पर सुधीर सोमानी ,राकेश माहेश्वरी, दीपक चौहान, गगन राठी, मुनीष सागर ,तेज प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज राम मेहर सिंह ,राहुल सहवाग,नितिन वार्ष्णेय,आलोक सक्सेना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस