9:55 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक- बाराचिर्रा की अगस्त माह की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन

कादरचौक विकासखंड की न्याय पंचायत बाराचिर्रा की अगस्त माह की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन 19.08.2025 दिन मंगलवार को बाराचिर्रा न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) इस्माईलपुर में सर्वेश राठौर पूर्व एआरपी (गणित) की अध्यक्षता में अपराह्न 1:30 बजे से प्रारंभ होकर 3:00 बजे तक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संकुल शिक्षक राजीव कुमार जौहरी ने कहा कि प्रत्येक माह पीटीएम और एसएमसी बैठकों का सफल आयोजन करते रहें। शिक्षक संकुल परमानंद ने कहा समर्थ एप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की प्रतिदिन उपस्थिति ऑनलाइन लगाते रहें । शिक्षक संकुल अल्पेश कुमार वैश्य ने कहा कि शारदा ऐप पर ड्रॉप आउट बच्चों को पंजीकृत अवश्य करें। शिक्षक संकुल कामिनी रानी ने कहा की कक्षा एक एवं दो के बच्चों में भाषा व गणित के लक्ष्यों को शत प्रतिशत प्राप्त करने का कार्य करते रहें । नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने शिक्षक नेटवर्किंग गतिविधि, एक सीख – एक बदलाव, डिकॉर्डिंग खेल, संख्या समझ, प्राथमिकता, प्रशंसा एवं समेकन आदि पर विस्तार से चर्चा की साथ ही स्मार्ट क्लास पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही पाठ योजना, टीएलएम, गणित/ विज्ञान किट का प्रयोग नियमित करते रहें।
इस अवसर पर जमीर अहमद, कामिनी रानी, हरेंद्र मोहन सिंह, परमानंद, काजिम अली, लुबना जबीं, ज्योति, आशीष कुमार मौर्य, अल्पेश कुमार वैश्य, मुनीश कुमार, सुरेश मिश्रा आदि। प्रधानाध्यापक कामिनी रानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस