1:59 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

विधायक हरीश शाक्य ने उठाई कृष्ण पालकी

बिल्सी
विकासखंड अमियापुर की ग्राम पंचायत सिमर्रा भोजपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के पश्चात हर वर्ष कृष्ण जी की पालकी उठाई जाती है। इस वर्ष विधायक हरीश शाक्य ने समाजसेवी दीपक चौहान के साथ पहुंचकर पूजा अर्चना की। पंडित अनुभव शर्मा ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। तत्पश्चात विधायक हरीश शाक्य एवं समाजसेवी दीपक चौहान ने मिलकर श्री कृष्ण जी की पालकी उठाई और शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा ग्राम सिमरा स्थित लड्डू गोपाल जी के मंदिर से प्रारंभ हुई और सिमर्रा भोजपुर में भ्रमण करती हुई पह लड्डू गोपाल मंदिर पहुंची। जहां उसका भव्य स्वागत किया गया ग्रामीणों ने जगह-जगह कृष्ण जी की पालकी पर पुष्प बरसाए। इसमें जयवीर, बबलू शाक्य, महेश पाल, हरी बाबू, राजेंद्र सिंह, नरवेश सहित तमाम ग्रामीणों का सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.