7:40 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमे कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य ज़ी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं गुरूदेव जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मंजू सक्सेना जी के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर विद्यालय में अंतर सदनीय समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी वर्ग से कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और राधा एवं श्रीकृष्ण का रूप धारण कर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसने सभी के मन को लुभाया। इसमें विद्यालय के व्यास सदन कि तान्या को प्रथम पाराशर सदन की महिमा यादव को द्वितीय एवं नारायण सदन कि पुनीत राजपूत को तृतीय स्थान पर घोषित किया गया। इस कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी की मधुर वाणी में किया गया। जिसमे उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित बातों से बच्चों को अवगत कराया कि हमारे जीवन में भगवान श्री कृष्ण के योग तथा दर्शन का क्या महत्व है? तथा भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा दी गई शिक्षाओं व नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। सभी छात्र- छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता बहुत ही धैर्यतापूर्ण निभाई और इस मौके पर संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा । छात्रों द्वारा तालियों की गूंज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस