2:58 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

विद्यालय जहानाबाद से हटाकर निजामपुर में स्थापित कर दिया- सन्तोष कश्यप

समाजवादी महिला सभा के जिलाध्यक्ष सन्तोष कश्यप ने बताया कि जनपद बदायूँ के ग्राम जहानाबाद,अम्बियापुर बिल्सी बदायूं में जाना हुआ जहां प्राथमिक विद्यालय जहानाबाद विकास क्षेत्र अम्बियापुर बिल्सी में गांव वालों की समस्या सुनी गांव निवासियों ने बताया कि यह विद्यालय जहानाबाद से हटाकर संशोधन कर निजामपुर में स्थापित कर दिया है जिसके कारण यहां के बच्चे इस समस्या से जूझ रहे हैं कि जहानाबाद से निजामपुर विद्यालय तक का रास्ता बहुत लंबा है छोटे-छोटे बच्चे को असुविधा होती है इस रास्ते के बीच में दो तालाब और शमशान भूमि भी आती है जिसके कारण बच्चों के परिवार वाले इस संकोच में है कही कोई दुर्घटना ना हो जाए।
हमारी शिक्षा विभाग से अपील है कि जल्दी से जल्दी इस समस्या का निवारण करें।
इस मौके जिला अध्यक्ष संतोष कश्यप,कमलेश यादव,ज्योति वाल्मीकि,आरती,राजकुमारी,भू देवी,राजरानी,कमलेश जाटव,अनारकली,चाहती शर्मा,प्रेमवती शर्मा सूरजपाल प्रधान,मनोज,रमेश,सुंदरलाल,जगदीश,नेशु,भूरे,जगदी,सत्यपाल,भगत जी,सोहनलाल,खुशीराम,छोटे,जयपाल सिंह,किशनु,सर्वेश आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.