12:36 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा का भव्य स्वागत

बदायूं। कुंवरगांव। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा शनिवार को उझानी से होते हुए आंवला प्रतिमा लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में उनके कुंवरगांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
साईं हॉस्पिटल के डॉ. भीकम सिंह ने मंत्री जी का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।
स्वागत समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग जैसे— ओपी राम वर्मा, डॉ. मुनेन्द्र वर्मा, भूपराम, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नगरवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर पंचायत कुंवरगांव पहुंचने पर डॉ. भीकम सिंह, बांकेलाल, डॉ. रामगोपाल, नेमचंद और सोमेंद्र ने भी केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

रिपोर्ट- अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस