1:32 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कृष्णा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में बच्चों को उपहार देकर उत्साह वर्धन किया

बिसौली- मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कृष्णा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में बच्चों को गिफ्ट व उपहार देकर उत्साह वर्धन किया
क्षेत्र के अतरपुरा परसिया रोड पर स्थित कृष्णा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में संस्थापक मंजू देवी के अगुवाई में स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य अतिथि सुनीलसिंह एडवोकेट ने मां सरस्वती एवं देश के महापुरुषों की प्रतिमा पर तिलक करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को गिफ्ट व उपहार देकर छात्र एवं छात्राओं का उत्साह वर्धन किया कार्यक्रम संयोजक ग्राम सभा अध्यक्ष इंदल प्रधान अतरपुरा मैं विद्यालय की प्रगति की कामना करते हुए भविष्य में विद्यालय की सहयोग करने की भी बात कही कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट संजीव मिश्रा परसिया ने किया प्रधानाचार्य रवि मोहन पाठक प्रेम नारायण पाठक अजय पाठक दीपक चौहान रविता पाल खुशबू कटिया वैष्णवी शिवानी पाल जीनू के निर्देशन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए सभी का मन मोह लिया विद्यालय में उपस्थित सभी ने भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे अंत विद्यालय परिवार सभी अध्यापकों ने संस्थापिका मंजू देवी का माल्यार्पण कर सम्मानित किया इस मौके पर सभी छात्र एवं छात्राओं एवं सभी अभिभावकउपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.