4:04 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

ग्राम पंचायत नूरपुर में शानो शौकत से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व

आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत नूरपुर और ग्राम लालूपुर नगरिया विद्यालय में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करके सबके मन मोह लिए। ग्राम प्रधान अंजुम बेगम ने ध्वजारोहण किया।
प्रधान पति शफीक खान ने इस पावन अवसर पर सभी ग्राम वासियों को 79 स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आजादी बड़े संघर्षों, बलिदानों के बाद मिली है। सभी देशवासी आजादी का महत्व समझे और देश की सेवा करते रहे। और शफीक खान ने सभी से अपील की के इस पावन अवसर पर्यावरण के लिए सभी लोग एक-एक पौधा जरूर लगाए और पर्यावरण को सुरक्षित रखें जिससे कि हमारे देश का माहौल हरा भरा बना रहे।
इस मौके पर इमरान खान,रफीक खान शफीक खान, मुस्लिम खान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.