4:53 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

योग प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी का बलिया में योग स्पेशलिस्ट पद पर चयन, कुंवरगांव में विदाई समारोह

कुंवरगांव। 15 अगस्त 2025 को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में योग वेलनेस सेंटर कुंवरगांव के योग प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी को विदाई दी गई। रमेश त्रिवेदी का चयन योग स्पेशलिस्ट (मेडिकल ऑफिसर) पद पर जनपद बलिया में हुआ है।

 

इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र सिंह ने उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया, जबकि वरिष्ठ लिपिक संजय सक्सेना ने सफलता की शुभकामनाएं दीं।

 

विदाई संबोधन में डॉ. रमेश त्रिवेदी ने छह वर्षों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनुज पाल, कृष्णपाल, भानु प्रताप सक्सेना, पंकज सक्सेना, आनंद कुमार, निशांत पाठक सहित सभी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस