6:46 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण व वृक्षारोपण

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत ने 15 अगस्त 2025 को बरेली स्थित पुरानी पुलिस लाइन पुलिस चिकित्सालय में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर नींबू, अनार, आंवला, पाकड़ और आम जैसे छायादार व फलदार वृक्ष लगाए गए।

कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रिया पुजारन उर्फ अमृता सिंह एवं उनकी टीम ने किया, जिसमें महानगर अध्यक्ष बबली गुप्ता ने सहयोग दिया। ध्वजारोहण राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना के कर कमलों से हुआ।

अपने संबोधन में बिंदु सक्सेना ने कहा कि “आजादी हमें यूं ही नहीं मिली, इसके लिए हमारे देश के नवयुवकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमें उनकी कुर्बानियां कभी नहीं भूलनी चाहिए।” संस्थान ने स्वतंत्रता दिवस पर बलिदानियों को नमन करते हुए भारत माता की धरती को हरा-भरा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रिया पुजारन उर्फ अमृता सिंह ने की। अंत में नन्हे-मुन्ने बच्चों को टॉफी, मिठाई और उपहार वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई गई।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक भारतेंदु सिंह, हरी बाबू खंडेलवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, सदस्य रामकिशोर, डॉ. अखिलेश गुप्ता, मंजुला खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश, अभय भटनागर, आर्यन सिंह, विवेक पुजारी उर्फ सनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस