10:14 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

गमगीन माहौल मे मनाया गया चेहल्लुम

अलापुर । सखानू।नगर सहित आसपास के इलाकों में गमगीन माहौल मे मनाया गया चेहल्लुम का त्यौहार इमामबाडो से उठाये गये ताजिये और मेहंदी चारो तरफ गूँजी या हुसैन की सदा।
नगर में गमगीन माहौल मे ताजियो को उठाया गया और लोगों ने ताजिये इमामबाडे से उठकर जामा मस्जिद चौराहे होते हुए महल मोहल्ला मे कुछ देर रूक कर मातम किया महल से उठाकर अंसारी मोहल्ला व लुहार वाला होते हुए दोबारा इमामबाडे मे रख दिया गया। और सखानू ,भासराला, इकरी,विभिन्न स्थानों व इमामबाड़ों में मजलिसों का आयोजन किया गया वही दूसरी ओर मौजेशाह व मौलाशाह के इमामबाडे मे रात भर शबेदारी कीऔर फ़िज़ा मे हुसैन हुसैन की सदाये गूँजने लगी, इमाम हुसैन ने कर्बला में इंसानियत का जो सन्देश दिया वह इंसान के लिए आज भी फायदेमंद है। जैसे चाहने वाले हुसैन को मिले वैसे किसी को नहीं मिले। इसीलिए कर्बला में हुसैन ने चिराग बुझाकर कहा जो जाना चाहे चला जाये मगर एक भी चाहने वाला नही गया और हुसैन के लिए अपनी कुर्बानी पेश की। जुमा की सुबह 8 बजे से रात 3 बजे तक मजलिसो का सिलसिला चलता रहा.मजलिस में हर धर्म के लोगो ने शिरकत की और गमे हुसैन का चालीसमा मनाया और एक इंसिनत की मिसाल कायम की सुन्नी समाज द्वारा शहीदाने कर्बला इमाम हुसैन की सदाये गूंजने लगी इस मौके पर एस ओ उदयवीर सिंह चौहान अपने दल के साथ जुलूस में शामिल रहें ।

विज्ञापन एक्सप्रेस