बरेली सरस्वती शिशु मंदिर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी विशाखा समिति बरेली जोन की सदस्य श्रीमती बबिता रस्तोगी ने शिरकत की। विद्यालय के प्रबंधक श्री संदीप अग्रवाल ‘मिंटू भैया’ और अध्यक्ष श्री दिनेश अग्रवाल सहित प्रबंध समिति के सभी सदस्यों, प्रधानाचार्य एवं आचार्यगण ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की यादें ताजा कर दीं।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा—
“हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जो बलिदान दिए, उनकी रक्षा करना और देश को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।”
अंत में, विद्यालय प्रबंध समिति और शिक्षकों ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
