1:07 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

नेहरू चिल्ड्रन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस

नेहरू चिल्ड्रन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, आदर्श नगर, सिविल लाइन, गली नंबर 3, बदायूं में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर के उपलक्ष्य में विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई।
इस अवसर पर विद्यालय की संरक्षिका एवं अध्यक्षा श्रीमती कुसुम लता शर्मा ने ध्वजारोहण किया। श्रीमती कुसुम लता शर्मा ने बताया कि आज ही के दिन गुलामी की जंजीरों को तोड़कर भारत देश आजाद हुआ था।
आज इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दिशा सिंह ने सभी बच्चों को बताया 15 अगस्त 1947 को आज ही के दिन हमारा देश ब्रिटिश अंग्रेजो से आज आजादी मिली थी। अर्थात आज ही के दिन हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी यह स्वतंत्रता हमें ऐसे ही नहीं मिली इस स्वतंत्रता के लिए हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से मिली है।

इस अवसर पर अध्यापक श्री सार्थक सिंह ने कहा हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। जिन्होंने हमें सत्य, अहिंसा का मार्ग दिखाया है।
अध्यापिका कुमारी लक्ष्मी ने बच्चों को बताया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू के नाम से भी जानते हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार किया करते थे।
अध्यापिका साक्षी ने तथा लक्ष्मी ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका साक्षी और लक्ष्मी ने किया
अध्यापक सार्थक सिंह तथा अध्यापिका साक्षी एवं लक्ष्मी के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में चलते समय बच्चे नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, तथा इसमें बच्चों के हाथों में तिरंगा तथा नारे लिखी हुई तो तखतियां भी उनके हाथों में थी। कार्यक्रम के अंत में सभी आए हुए अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को फल एवं मिष्ठान वितरण किए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस